उत्तर प्रदेश सरकार का एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल (SSPY-UP) लाखों निराश्रित महिलाओं को सीधे बैंक खाते में पेंशन ट्रांसफर करता है। 2025-26 के लिए नई लिस्ट जारी हो चुकी है, और आप बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए vidhwa pension list 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं।
निराश्रित महिला पेंशन योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश की निराश्रित महिला पेंशन योजना (जिसे आमतौर पर विधवा पेंशन कहा जाता है) समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य पति की मृत्यु के बाद अकेली रह गई महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है।
मुख्य विशेषताएं:
- पेंशन राशि: ₹1000 प्रति माह (सीधे बैंक खाते में)
- पात्रता: उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी, पति की मृत्यु हो चुकी हो, दूसरी शादी न की हो, और परिवार की वार्षिक आय सीमा के अंदर हो।
- आवेदन: ऑनलाइन sspy-up.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध।
विधवा पेंशन लिस्ट 2025-26 कैसे चेक करें?
अगर आप UP विधवा पेंशन लिस्ट 2025-26 या पिछले वर्षों (जैसे 2024-25) की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो निम्न स्टेप्स फॉलो करें:
- स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2. होमपेज पर निराश्रित महिला पेंशन विकल्प पर क्लिक करें।

- स्टेप 3. अगले पेज पर उपलब्ध वर्षों की लिस्ट दिखेगी, जैसे:
– विधवा पेंशन लिस्ट 2025-26
– विधवा पेंशन लिस्ट 2024-25
- स्टेप 4. आप जिस वर्ष का लिस्ट देखना जैसे (2025-26) पर क्लिक करें।

- स्टेप 5. अब सभी जिलों की लिस्ट ओपन हो जाएगी। अपना जिला चुनें, और जिले के बाद विकासखंड या नगर निकाय का नाम चुनें, फिर ग्राम पंचायत या वार्ड चुनें।
- स्टेप 6. अंत में विधवा पेंशन लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी। इस तरह आप आसानी से विधवा पेंशन लिस्ट ऑनलाइन निकाल सकते हैं। लिस्ट PDF फॉर्मेट में भी डाउनलोड की जा सकती है।

विधवा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने हाल ही में विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया है और UP विधवा पेंशन स्टेटस 2025-26 जानना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया फॉलो करें:
- स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2. इसके बाद निराश्रित महिला पेंशन सेक्शन में जाएं। और आवेदन लॉगिन (Registered Applicant) विकल्प चुनें।

- स्टेप 4. अब आवश्यक जानकारी भरें और Send OTP पर क्लिक करें।
– पेंशन योजना चुनें (निराश्रित महिला पेंशन)
– रजिस्ट्रेशन आईडी
– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- स्टेप 5. मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और सबमिट करें।

- स्टेप 6. अगले पेज पर आपका पेंशन स्टेटस दिख जाएगा – स्वीकृत, अस्वीकृत या पेंडिंग। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।
FAQs – vidhwa pension list up 2025-26
प्रश्न 1: विधवा पेंशन कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: वर्तमान में ₹1000 प्रति माह। (स्रोत: उत्तर प्रदेश सरकार पोर्टल)
प्रश्न 2: 2025-26 की विधवा पेंशन लिस्ट कब जारी हुई?
उत्तर: आमतौर पर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में जारी होती है। नवीनतम लिस्ट sspy-up.gov.in पर उपलब्ध है।
प्रश्न 3: अगर नाम लिस्ट में नहीं है, तो क्या करें?
उत्तर: नजदीकी समाज कल्याण कार्यालय या जन सेवा केंद्र से संपर्क करें।
प्रश्न 4: पेंशन कब खाते में आती है?
उत्तर: तिमाही आधार पर (हर 3 महीने में) सीधे DBT से ट्रांसफर होती है।
प्रश्न 5: 2026 में पेंशन का नया अपडेट क्या है?
अभी तक उत्तर प्रदेश में पेंशन राशि बढ़ोतरी का कोई आधिकारिक अपडेट नहीं। वर्तमान में ₹1000 मासिक ही जारी है। अफवाहें हैं, लेकिन आधिकारिक पोर्टल पर कोई घोषणा नहीं।
प्रश्न 6: विधवा पेंशन लिस्ट में नाम कैसे देखें?
sspy-up.gov.in → निराश्रित महिला पेंशन → वर्ष चुनें → जिला → ब्लॉक → ग्राम पंचायत → लिस्ट चेक करें।
प्रश्न 7: 2026 में वृद्धावस्था पेंशन कितनी होगी?
वर्तमान में ₹1000 मासिक (तिमाही ₹3000)। 2026 के लिए कोई बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।
प्रश्न 8: पति की मृत्यु के बाद विधवा को कितनी पेंशन मिलती है?
₹1000 प्रति माह (तिमाही ₹3000), सीधे बैंक खाते में। पात्रता के लिए sspy-up.gov.in देखें।